
करौली में दो दिवसीय भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ. प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, रीति नीति, पार्टी की पंचनिष्ठा, भारत का राजनीतिक बदलाव जैसे 9 बिंदुओं पर प्रशिक्षण देते हुए पार्टी हित में काम करने पर जोर दिया गया.
करौली. जिले के भारतीय जनता पार्टी मंडल सपोटरा और हाड़ोती का दो दिवसीय भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ. सपोटरा कस्बे के एक निजी मैरिज होम में आयोजित हुए दो दिवसीय केंद्रीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, रीति नीति, पार्टी की पंचनिष्ठा, भारत का राजनीतिक बदलाव जैसे 9 बिंदुओं पर प्रशिक्षण देते हुए पार्टी हित में काम करने पर जोर दिया गया.
कार्यक्रम के समापन की अध्यक्षता सपोटरा मंडल अध्यक्ष मुरारी पाकड़ के की ओर से गई. प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, ललित चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष पहलाद सिंहल, जिला महामंत्री धीरेंद्र बैसला, मन की बात के संयोजक वीरेंद्र मित्तल, जिला आईटी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों पर चलने की बातों पर जोर दिया.
पढ़ें: राजस्थान में राकेश टिकैत की महापंचायतों को CPI (M) के समर्थन से कांग्रेस-भाजपा में मची है खलबली
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाडोती मंडल अध्यक्ष रामधन मीणा, सपोटरा मंडल और मंडल के मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष व मोर्चा के महामंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक सिंघल की ओर से किया गया. इस अवसर पर मुख्य भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राजेश सिंह जादौन, मंडल महामंत्री जगमोहन सिंह, मंडल मंत्री मुकेश पिलोदिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.