बीएसपी से सपा में आए विजय कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
kushinagar

बसपा से सपा में आए विजय प्रताप कुशवाहा का कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया. सपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाई.

कुशीनगरः बसपा से सपा में आए विजय प्रताप कुशवाहा का खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया. सपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाई. साथ ही सपा के नवनेता के रूप में विजय कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की बात कही.

kushinagar
सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
समाजपार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय प्रताप कुशवाहा को सपा की सदस्यता दिलाई. लखनऊ से पूर्व बसपा नेता गांव लौट रहे थे. पकड़ियार चौराहे पर सपा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. क्षेत्र के चरिघरवा चौराहे पर निवर्तमान प्रधान विश्वनाथ यादव, खैरटिया चौराहे पर निवर्तमान प्रधान जगदीश यादव, कोटवा चौराहे पर सपा महासचिव बड़े अंसारी ने उनका जोरदात स्वागत किया. सपा कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत विजय प्रताप ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि साल 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं के प्रति आभार जताया.

    About us Privacy Policy
    Terms & Conditions Contact us

    • ETV
    • ETV
    • ETV
    • ETV

    Copyright © 2021 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.
    ETV

    INSTALL APP

    ETV

    CHANGE STATE

    ETV

    SEARCH

    ETV

    MORE

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms & Conditions
      • Contact us
      • Feedback

      Copyright © 2021 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.